World Book Day 2019: 23 अप्रैल को इसलिए मनाया जाता है वर्ल्ड बुक डे?, ऐसे हुई थी शुरुआत

आज दुनियाभर में विश्व पुस्तक दिवस (World Book Day 2019) मनाया जा रहा है। किताबों को पढ़ने वाले और चाहने वालों के लिए आज खास दिन है। कंप्यूटर और इंटरनेट की दुनिया में भी लोग किताबों को पढ़ना पसंद करते हैं। हर साल 23 अप्रैल दुनियाभर में  'विश्व पुस्तक दिवस' मनाया जाता है। इसे विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस भी कहा जाता है। चूंकि किताबी दुनिया में कॉपीराइट एक अहम मुद्दा है, इसलिए विश्व पुस्तक दिवस पर इस पर भी जोर दिया जाता है। इसी वजह से दुनिया के कई हिस्सों में इसे विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है।


23 अप्रैल 1995 में पहली बार यूनेस्को ने विश्व पुस्तक दिवस (World Book Day) की शुरुआत की थी। लोगों के मन में पुस्तक प्रेम को जागृत करने के लिए इस दिन का मनाया जाता है। यूनेस्को (UNESCO) हर साल इस मौके पर कार्यक्रमों का आयोजन करता है और विश्व पुस्तक दिवस की थीम तैयार करता है। इसकी मदद से यूनेस्को लोगों के बीच किताब पढ़ने की आदत को बढ़ावा देना चाहता है। चूंकि किताबी दुनिया में कॉपीराइट एक अहम मुद्दा है, इसलिए विश्व पुस्तक दिवस पर इस पर भी जोर दिया जाता है। इसी वजह से दुनिया के कई हिस्सों में इसे विश्व पुस्तक और कॉपीराइट दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। अगर आप भी विश्व पुस्तक दिवस मना रहे हैं तो देर किस बात की अपने मित्र और रिश्तेदारों को उपहार में दीजिए एक अच्छी सी किताब।